भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर | New India Times

भोपाल ज़िले के बैरसिया में हुई गायों की मौत के बाद
भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चलवा दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री ने शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 211/ 282 के रकवा 0.510 हेक्टेयर पर मकान बनाकर, फसल बोकर, फेंसिंग एवं अन्य प्रकार से अपना कब्जा जमा कर रखा था। इस मौके पर एसडीएम श्री आदित्य जैन, तहसीलदार श्री आलोक पारे, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी, पुलिस बल, नगर पालिका बैरसिया का अमला एवं बड़ी संख्या में ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। लगभग ढाई एकड़ भूमि का अतिक्रमण हटाया गया जिसका मूल्य 60 से 70 लाख रूपये है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.