अच्छे भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें: जिलाधिकारी बागपत | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

अच्छे भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें: जिलाधिकारी बागपत | New India Times

बागपत के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजकमल यादव ने 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अच्छे भविष्य, देश की उन्नति व खुशहाली के लिए समस्त जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वोट डालने की अपील की है। कहा कि अपने वोट को अवश्य डालें और अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी वोट की ताकत से अवगत करायें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान केन्द्रों पर वोट डलवाने के लिए लेकर आयें, वोट डालना हमारा संवैधानिक अधिकार है और प्रथम कर्त्तव्य है। कहा कि वृद्धों, विकलांगों और पहली वार वोट डालने वालों को वोट डलवाने में मद्द करें। बताया कि आम जनता ही निश्चित करती है कि उनका भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है। उन्होंने आम लोगों से कहा कि वह बिल्कुल भी असमंजस में ना पड़ें, वे स्वयं जांच पड़ताल करें की सबसे ज्यादा देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को कौन निभा रहा है। ऐसे व्यक्ति को वोट करें जो देश व समाज की सेवा को सर्वोपरि रखता है। कहा कि मतदान हमेशा गुप्त रखें और किसी को भी यह नहीं बतायें कि आपने किसको वोट दी। आपका यह कार्य भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करता है। हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। हम बहुत खुशनसीब लोग हैं जिनको वोट देने का अधिकार मिला हुआ है। हम अपना अच्छा भविष्य खुद लिख सकते हैं और यह तभी सम्भव है जब हम अपने वोट से अच्छे जन प्रतिनिधि का चुनाव करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.