अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चश्मे की दुकान चलाने वाले एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अडीबाजी एवं शौक पूरे करने के लिये पिस्टल रखता था।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल क्राइम ब्रांच को एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति केरियर काॅलेज तिराहे के पास गोविन्दपुरा में खडा है जो अपने पास हथियार रखे हुए है यदि उसे समय पर नहीं पकडा गया तो वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है या पहुंच से दूर जा सकता है। तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये गऐ हुलिये के आधार पर उक्त युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कमर के बाएं तरफ एक देशी पिस्टल मिला। पिस्टल में लगे मेग्जीन को निकालकर चेक किया तो उसमें एक जिन्दा कारतूस भी मिला। जब उस से पिस्टल व कारतूस के संबंध में वैध कागजात मांगे गये तो उसने नहीं होना बताया। पकड़े गऐ आरोपी ने अपना नाम विनोद भील पिता रसिया भील उम्र 24 साल निवासी 3/356 बीडीए काॅलोनी अमरावद खुर्द अवधपुरी भोपाल का होना बताया। पकड़े गऐ आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफतार कर लिया गया है।
