स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को किया गया मौन धारण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को किया गया मौन धारण | New India Times

कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर जे. एस. बघेल एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री शीतल सोलंकी, कलेक्टर कार्यालय के प्रभारी अधीक्षक राजवीर चौधरी, राजस्व निरीक्षक दिनेश भमोदिया, भरत व्यास , जिला पंचायत के सहायक अधीक्षक विवेक पेंटर, जयेंद्र सिंह राठौर, कलेक्टर कार्यालय से सतीश जैन, शहरी विकास से योगेश रामपुरिया, बारम सिंह मसानिया, प्रभारी डीपीसी मदन लाल सांखला, प्रभारी पी आर ओ सुधीर सिंह कुशवाह एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया.

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को मौन धारण करने हेतु प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को प्रात 11 बजे सारे देश में उन शहीदों की स्मृति में जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया हैं, दो मिनिट का मौन रखा जाता है और कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाती है।

इस दिन को व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी से मनाए जाने के लिये हर वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश भर में कार्य और अन्य गतिविधियां रोक दी तथा दो मिनट का मौन रखा गया।

दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी गई। फिर दो मिनट बाद 11.2 बजे से 11.3 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाया गया।

सभी व्यक्ति सिग्नल सुनकर जहां उपलब्ध हो वहीं खडे हो जाए और मौन धारण करें।

उन स्थानों पर जहां कोई सिग्नल प्रणाली उपलब्ध नहीं है सभी संबंधितो को प्रातः 11 बजे दो मिनिट का मौन का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.