बागपत में 60 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, 5 शराब तस्कर गिरफ्तार | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत में 60 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, 5 शराब तस्कर गिरफ्तार | New India Times

आज एसटीएफ मेरठ और जनपद बागपत के थाना सिंघावली अहीर पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की 820 पेटीयां बरामद की और शराब की तस्करी करने वाले 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बागपत में 60 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, 5 शराब तस्कर गिरफ्तार | New India Times

संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही में एक ट्रक, एक स्विफ्ट कार सहित पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं और अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सिंघावली अहीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में अभियुक्तगणों को जनपद सोनीपत, जनपद गाजियाबाद और जनपद बागपत का दर्शाया गया है। अवैध अंग्रेजी शराब की 820 पेटीयों की कीमत लगभग 60 लाख रूपये बतायी जा रही है। शराब ट्रिपल एक्स ओल्ड़ मॉक रम हिमाचल प्रदेश मार्का की है। शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सिंघावली अहीर थाने के प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक मुस्तफा हुसैन, हैड़ कांस्टेबल हरिओम सिंह, कांस्टेबल टिंकू अधाना, नारायण दास, विपिन कुमार, सुचेन्द्र, व एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार, हैड़ कांस्टेबल रकम सिंह, जयवर्धन, प्रमोद, कांस्टेबल प्रदीप धनकड़, आकाशदीप, अंकित कुमार, विनय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.