अल्पसंख्यक विकास समिति ने डॉक्टर शिवचरण कुशवाह को उर्दू पदों एवं छात्रावास के लिए एवं कॉलेज में उर्दू संकाय शुरू करने के लिए सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक विकास समिति ने डॉक्टर शिवचरण कुशवाह को उर्दू पदों एवं छात्रावास के लिए एवं कॉलेज में उर्दू संकाय शुरू करने के लिए सौंपा ज्ञापन | New India Times

अल्पसंख्यक विकास समिति ने डॉक्टर शिवचरण कुशवाह को उर्दू पदों एवं छात्रावास के लिए एवं कॉलेज में उर्दू संकाय शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा.

आज अल्पसंख्यक विकास समिति ने डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा प्रत्याशी विधानसभा धौलपुर का और मनोनीत पार्षद हाजी नूर अहमद इस्तकबाल किया और साथ में ज्ञापन भी दिया. ज्ञापन में माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुसार राजस्थान में 1000 पद होने थे जबकि उसके विपरीत 306 पद हुए और धौलपुर में 0 पद स्वीकृत हुए हैं धौलपुर में भी पद स्वीकृत करवाने एवं राजस्थान में 1000 पद करवाने और धौलपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए भूमि आवंटन हो चुकी है उसमें निर्माण के लिए बजट के लिए एवं उर्दू अध्यापकों को उर्दू विषय रिक्त पदों पर या अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं अध्ययनरत वाले स्कूलों में लगाने एवं राजकीय महाविद्यालय में उर्दू संकाय खुलवाने एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में उर्दू की परीक्षाएं धौलपुर में करवाने और धौलपुर जिले के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में आ रहे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उर्दू संकाय खुलवाने और राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्राओं द्वारा उर्दू भाषा चयन करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा जिसमें डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा जी ने बताया कि सभी समस्याओं को उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर एवं उनसे मिलकर जल्द हल किया जाएगा. अल्पसंख्यक विकास समिति धौलपुर के पदाधिकारी समिति के सदर सचिव एवं उपाध्यक्ष शहजाद जलमानी, हाजी अजमेरी उस्मानी, अनवार अहमद, राशिक बैग नौशाद खान,आसिफ उस्मानी,इमरान खान,रईस फारूकी, आमिर उस्मानी, इमरान उस्मानी, जावेद बेग अनीस अहमद, आशिक उस्मानी, शाहरुख खान, सोनू और अन्य शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.