जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

बाग फरहत अफजा मोरारजी नगर बाग कब्रिस्तान के पास रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग मकबरे वाली मस्जिद बाग फरहत अफजा निवासी था उनका नाम मोहम्मद रहमान पिता शेख यासीन था. ट्रेन की चपेट में आने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों तरफ बाउंड्री वॉल खुली होने की वजह से आए दिन यहां पर घटना घटती रहती है. अब तक जाने कितने लोग ट्रेन से टकराने की वजह से मारे जा चुके हैं. रेलवे की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय जनता को उठाना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों ने यहां पर पैदल पुल बनाने की भी मांग की है.
