बहराइच कलेक्टर ने प्रचार वाहन 'सारथी' को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच कलेक्टर ने प्रचार वाहन 'सारथी' को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Timesविश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से सारथी वाहन व रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली डीएम तिराहा, पानी टंकी चौराहा होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ​बहराइच कलेक्टर ने प्रचार वाहन 'सारथी' को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Timesसारथी वाहन जनपद के सभी विकास खण्डों में भ्रमण कर लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाये जाने के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार करेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, सीएमएस (महिला) डा. मधु गैरोला, डीपीएम एनएचआरएम डा. आरबी यादव, डिप्टी सीएमओ डा. पीके बान्दिल, डा. अनिल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

By nit