झांसी शहर में 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर मारी गोली | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी शहर में 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर मारी गोली | New India Timesआज झाँसी नगर छेत्र के कोतवाली इलाके में रहने वाले अंकित को 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर गोली मार दी गई। गंभीर घायल अवस्था में अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल अंकित के पिता ने NIT संवाददाता को बताया कि अंकित के कुछ दोस्त सुबह के वक़्त अंकित को अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति से ज्ञात हुआ कि घर से कुछ दूरी पर अंकित पर देसी कट्टे से फायर किया गया है जिसमें एक गोली अंकीत के जिस्म को फाड़ती हुई बाहर निकल गई है और दूसरी गोली शरीर में अटक गई है जिसे निकलने में मेडिकल कालिज चिकित्सकों की टीम प्रयासरत है। घायल के पिता के अनुसार यह वारदात  50,000 रुपये की रंगदारी को लेकर अंजाम दी गई है। अंकित के पिता का कहना है कि अंकित ब्याज पर पैसा दिया करता था। कुछ दोस्तों को ब्याज पर रुपये दिए हुए था। वहीं झांसी शिवाजी नगर में रहने वाला बदमाश अंकित से 50,000 की रंगदरी की मांग कर रहा था जिसका अंकित ने विरोध किया, तभी से अंकित को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी। इसी बात के चलते हुए आज अंकित पर जान लेवा हमला हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.