रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दैनिक समाचार पत्र अग्निबाण के पत्रकार पंकज बडोला के पिता धर्म निष्ठा सुश्रावक बसंती लाल बडोला स्व सौभागमल बडोला के द्वारा पूरी चेतना अवस्था में शाम 5:50 बजे अंतिम मनोरथ सागरिका संथारा तपस्वीराज पूज्य श्री दिलीप मुनि जी के मुखारविंद से आग्रह किया गया और अल्प समय पश्चात 6:40 पर धर्म आराधना एकाग्रता से लिन होकर आलोचना नवकार मंत्र के जाप स्तवन आदि का श्रवण करते हुए देवलोक गमन हो गया. आपके अंतिम दर्शन यात्रा दिनांक 22 दिसंबर बुधवार प्रातः 9:30 बजे मेघनगर बस स्टैंड निवास स्थल से डोला यात्रा नगर के मुख्य मार्गो निकल कर स्थानीय मुक्तिधाम पहुंचेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
