नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान | New India Times

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला दतिया में 11 दिसम्बर 2021 को आयेाजित नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग किये जाने एवं प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री आर.पी. शर्मा की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयेाजन जिला न्यायालय दतिया के सभाकक्ष में किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर.पी. शर्मा द्वारा बताया गया कि 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में सभी न्यायाधीश गण एवं अधिवक्तागणों द्वारा सहयोग दिये जाने एवं लगन से कार्य किये जाने पर जिसके फलस्वरूप 481 न्यायालय के लंबित प्रकरणों के निराकरण किया गया साथ ही 19337334/- राशि का अवार्ड पारित किये गये एवं 1123 पक्षकारों को लाभान्वित किया गया, जो अभी तक दतिया के इतिहास में सबसे अधिक संख्या है। न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायाधीशगणों को अधिवक्तागणों को बधाई देते हुये कहा कि इस नेशनल लोक अदालत में जिन अधिवक्तागणों एवं न्यायाधीशगणों द्वारा उत्कृष्ट किया गया उन्हें प्रोत्साहित किये जाने हेतु प्रशस्ती पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान किये जा रहे है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.पी शर्मा द्वारा श्री एच.के कौशिक प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री अजय कान्त पाण्डे जिला जज, श्री हेमन्त सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्टेट एवं अधिवक्तागणों में श्री आर.के. सेठ, श्री शुभम सिंह, श्री दयाल सिंह गुर्जर, श्री अशोक सिजारिया, श्री शाकिर खान एवं श्री छत्रपाल सिंह अधिवक्ता को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त आयोजित सम्मान समारोह में श्री मधुसूदन मिश्र, विशेष न्यायाधीश दतिया, श्री मुकेश रावत सचिव एवं जिला जज, श्री अजय कान्त पाण्डे, जिला जज, श्री ऋतुराज सिंह चौहान जिला जज, श्री गंगाचरण शर्मा जिला जज, श्रीमती रमा जयंत मित्तल, जिला जज सुश्री दीक्षा दोहरे व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2, सुश्री स्वाती चौहान, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2, सुश्री स्वाती गोयल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कौरव, शासकीय अधिवक्ता श्री मनोज सिंह चौहान, श्री महिपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक संध दतिया सहित समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.