बोरवेल में फंसी डेढ़ बर्षीय बिटिया दिव्यांशी को एसडीआरएफ ग्वालियर द्वारा रेस्क्यू कर कड़ी मेहनत के बाद जीवित सुरक्षित निकाला गया बाहर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बोरवेल में फंसी डेढ़ बर्षीय बिटिया दिव्यांशी को एसडीआरएफ ग्वालियर द्वारा रेस्क्यू कर कड़ी मेहनत के बाद जीवित सुरक्षित निकाला गया बाहर | New India Times

जिला छतरपुर के नोगांव के ग्राम दोनी के बोरवेल में 16 दिसंबर 2021 को फंसी डेढ़ बर्षीय बिटिया दिव्यांशी को एसडीआरएफ ग्वालियर की टीम द्वारा रेस्क्यू कर कड़ी मेहनत के बाद जीवित सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

बोरवेल में फंसी डेढ़ बर्षीय बिटिया दिव्यांशी को एसडीआरएफ ग्वालियर द्वारा रेस्क्यू कर कड़ी मेहनत के बाद जीवित सुरक्षित निकाला गया बाहर | New India Times

16/12/21 के 16:00 बजे SDERF मुख्यालय भोपाल से बच्ची के बोरवेल में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर एसडीआरएफ ग्वालियर की रेस्क्यू टीम कंपनी कमांडर जे के त्रिपाठी और प्लाटून कमांडर गोविंद शर्मा के साथ 19 सदस्यीय टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा पहुंच कर बोरवेल रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया और स्थानीय प्रशासन सहयोग से बोरवेल में फंसी डेढ़ वर्षीय बच्ची दिव्यांशी को कड़ी मेहनत कर सुरक्षित निकाल लिया गया। टीम की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन, मीडिया तथा जन समुदाय ने भूरि भूरी प्रशंसा की है और SDERF ग्वालियर टीम के प्रभारी कंपनी कमांडर जेके त्रिपाठी और पूरी टीम को बधाई दी है।

By nit