अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में मध्य प्रदेश एनएसयूआई द्वारा गुरुवार के दिन मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया जिसमें पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया था जिसमें एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हो गए थे जिसमें मध्यप्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार को हाथ में गंभीर चोट आई थी. शनिवार शाम को भोपाल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने रवि परमार से मुलाकात कर हालचाल जाना.
एनएसयूआई आईटी सेल के जिला सह-समन्वयक लक्की चौबे ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ आगर विधायक विपिन वानखेड़े युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा प्रदेश सचिव लोकेन्द्र शर्मा एनएसयूआई राजवीर सिंह अनुराग दुबे ने भी रवि परमार का हालचाल जाना।
