दहेज की बलि चढी एक और विवाहिता, पति ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​दहेज की बलि चढी एक और विवाहिता, पति ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | New India Timesदेश में दहेज की लानत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन महिलाएं कहीं दहेज़ की प्रताड़ना से तंग हो कर आत्महत्या कर लेती हैं तो कहीं उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक पति ने दहेज़ की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।​​दहेज की बलि चढी एक और विवाहिता, पति ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले इमरान की शादी तीन महीने पहले अमरीन से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल वालों से नये नये चीजों की मांग कर रहा था। कभी मोटरसाइकिल मांगमांगता था तो कभी घर का डिमांड करता था। बार बार दहेज की मांग से तंग हो कर लड़की के पिता ने घर देने की हामी भी भर ली थी।​दहेज की बलि चढी एक और विवाहिता, पति ने गला रेत कर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | New India Timesइमरान देखने में तो बहुत शरीफ दिखता है पर इस शराफत के पीछे एक खूनी दरिंदा भी छुपा हुआ है यह शायद बहुत कम लोग ही परख पाएंगे। आरोप है कि इमरान ने अपनी मां के भड़काने में अपनी बीवी का गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया, लेकिन ही पुलिस के हाथ चढ़ गया। थाना जहांगीराबाद पुलिस इस खूनी को पकड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।  लड़की के पिता समीम खान ने NIT संवाददाता को बताया कि इमरान हर दिन नई नई मांग करता था। उसकी डिमांड कभी Activa तो कभी मकान की होती थी। इस मांग से वह काफी परेशान थे,  बाद में उन्होंने मकान दिलाने को राजी भी हो गए थे, उसके बाद भी इमरान ने बेरहमी से उनकी बेटी को कत्ल कर दिया। अमरीन के पिता को पुलिस कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि पुलिस मेरी बेटी को जरूर इंसाफ दिलाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.