Edited by B.S. Rajporohit; पटना, NIT;
जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता और प्रदेश महासचिव श्रीमती मधु कुमारी ने आज पटना की सक्रीय कार्यकर्त्ता श्रीमती माधुरी कुमारी को जनता दल (यू) की पटना महानगर महिला प्रकोष्ठ महासचिव के पद पर मनोनीति किया है। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता ने माधुरी सिंह को महासचिव महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यो को बल मिलेगा। सभी ने माधुरी कुमारी को बधाई दी।
माधुरी कुमारी ने सभी का आभार प्रकट करते कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूरी सक्रियता से निभाते हुए जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की महागठबंधन सरकार के नेक कार्यो को आम जन तक पहुंचाया जायेगा।
