महाराष्ट्र सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ाया, अब वर्ष 2008 से 2016 तक के कर्ज होंगे माफ | New India Times

Edited by Sandeep Shukla; मुंबई, NIT; ​महाराष्ट्र सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ाया, अब वर्ष 2008 से 2016 तक के कर्ज होंगे माफ | New India Timesमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने अपने ऋणमाफी के दायरे का विस्तार किया है जिसमें वर्ष 2008 के बाद ऋण वाले किसानों को भी शामिल किया गया है। इससे पूर्व ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान योजना’ नामक इस ऋण माफी योजना के दायरे में केवल उन किसानों को शामिल किया गया था जिन्होंने अप्रैल 2012 और 30 जून 2016 के बीच ऋण बकाया था। फड़णवीस ने बुधवार को अपने पाक्षिक कार्यक्रम ‘मी मुख्यमंत्री बोलतोय’ के दौरान ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की।

भाजपा विधायक अनिल बोंडे, आशीष देशमुख, संजय कुटे और प्रशांत बाम्ब ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मांग की कि एक मार्च 2008 और 31 मई 2012 के पहले कृषि ऋण लेने वाले किसानों को पिछले माह घोषित ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाये।
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2008 में कृषि ऋण माफी और कर्ज राहत योजना की घोषणा की थी जिसमें किसानों के 71,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये गये थे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार किसानों द्वारा 2016-17 में लिये गये कर्ज की वापसी की तिथि को 30 जून 2017 से आगे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दीईगई है। यह सुविध नियमित रूप से कर्ज का भुगतान करने वाले किसानों को दी गई है।

By nit

One thought on “महाराष्ट्र सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ाया, अब वर्ष 2008 से 2016 तक के कर्ज होंगे माफ”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.