सडक दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को कलेक्टर के आदेश पर मिलेंगे 1 लाख 30 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​सडक दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को कलेक्टर के आदेश पर मिलेंगे 1 लाख 30 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये | New India Timesपुरानी छावनी से निरावली गाँव के पास हाइवे पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई भिड़ंत में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को एक लाख 30 हजार रूपए तथा गंभीर घायलों को 25 – 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर श्री राहुल जैन द्वारा स्वीकृत की गई है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत गई थी तथा 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।​

सडक दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को कलेक्टर के आदेश पर मिलेंगे 1 लाख 30 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये | New India Timesएडीएम श्री शिवराज वर्मा ने मीडिया को बताया कि ग्राम अलापुर का रहने वाला एक परिवार रिश्तेदारों के साथ भात लेकर प्रात: लगभग 11 बजे बरौआ गाँव की ओर जा रहा था। तभी मार्ग में ट्रेक्टर-ट्रॉली और ट्रक के बीच भिड़ंत हो जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई तथा 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री राहुल जैन स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके आवश्यक उपचार व्यवस्था के संबंध में चिकित्सकों को निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 15 हजार रूपए की राशि जिला रेडक्रॉस निधि से तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की गई है तथा 15 हजार रूपए की राशि सड़क दुर्घटना निधि से स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही एक – एक लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। यह राशि शीघ्र ही मृतकों के परिजनों को उपलब्ध करा दी जायेगी।

कलेक्टर श्री राहुल जैन ने मीडिया को बताया कि मृतकों के परिजनों की मांग पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 11 – 11 लाख रूपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 – 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव राज्य शासन को अलग से से भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.