तामिया के विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 37 युवक-युवतियों को मिला रोजगार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया के विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 37 युवक-युवतियों को मिला रोजगार | New India Times

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण के मार्गनिर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया के नेतृत्व में तामिया में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत तामिया में आयोजित इस रोजगार मेले में जहां 35 युवक-युवतियों को सीधे रोजगार मिला, वहीं 2 युवक-युवतियों का प्रशिक्षण के लिये चयन किया गया। रोजगार मेले में 62 आवेदकों का पंजीयन किया गया।
मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री रेखा अहिरवार ने बताया कि निजी क्षेत्र की कंपनियों में क्षेत्रीय युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले में 4 कंपनियों द्वारा 37 आवेदकों का चयन किया गया। इसमें वर्धमान यार्नस सतलानपुर मण्डीदीप भोपाल द्वारा 10, एन.एन. रोजगार प्लेसमेट छिन्दवाडा द्वारा 6, प्रथम एजुकेशन भोपाल द्वारा 8 और एल.आई.सी. परासिया द्वारा 11 युवाओं को डायरेक्ट नौकरी दी गई। साथ ही रस्तोगी इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिवनी द्वारा 2 युवक-युवतियों का प्रशिक्षण के लिये चयन किया गया। रोजगार मेले में जिला प्रबंधक रोजगार सुक्कन कुमार कवड़े, विकासखंड प्रबंधक, सहायक विकासखंड प्रबंधक और आवेदक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.