पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अवैध हथियार व कारतूस बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अवैध हथियार व कारतूस बरामद | New India Times

एसओजी व थाना पुवाया पुलिस टीम ने मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, अवैध असला व कारतूस बरामद किया है.

पुवायां थाना क्षेत्र में नकाब लगाकर चोरी करने की चार घटनाओं को एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए घटना को जल्द वर्कआउट करने के लिए थाना पुवाया पुलिस व एसओजी टीम को कड़े दिशा निर्देश दिए.

कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक पुवायां, रोहित कुमार एसओजी प्रभारी व0 उ0निरीक्षक वीके मौर्या, एसआई सुनील कुमार सिंह, उ0 नि0 रमेंद्र सिंह, उ0 नि0 छत्रपाल सिंह, प्रभात चौधरी, तौशिम हैदर, अजय कुमार, दिलीप कुमार आदि पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर घेराबंदी की तो शातिर बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया. पुलिस ने रऊफ गोटिया खुदागंज, दिलशाद उर्फ रोजा ग्राम गोटिया थाना खुदागंज,मैसर थाना खुदागंज, सलीम थाना सिंधौली, रहीस मियां गौटिया खुदागंज सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार किया जबकि इनका एक साथी रामचंद्र पासी पुत्र इतवारी लाल निवासी ग्राम दिवाली थाना सिधौली जनपद शाहजहांपुर फरार होने में सफल रहा. फरार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इनके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, नगदी, अवैध तमंचे, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना पुवाया क्षेत्र में नकाब लगाकर चोरी की घटनाएं हुई थी जिसके खुलासे के लिए पाया पुलिस व एसओजी को लगाया गया था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब घेराबंदी की तो अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया, पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण नगदी, तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं. इन से गहनता से पूछताछ की गई है और जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उस पर थाना पुवायां में कार्रवाई की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article