संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT;
नगर पालिका परिषद देवरी द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत झुँनकु वार्ड के प्राथमिक शाला में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षाओं का लोकार्पण मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर नगरपालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया।
लोकार्पण की पावन बेला में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने इन अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए नगरपालिका अमले एवं पार्षदों के लिए धन्यवाद कहा और कहा कि इनकी गुणवत्ता को लेकर यदि इन कक्षाओं के ऊपर दो खंड कक्षा निर्माण और करा दिया जाए तब भी हमें इनमें नीचे की कक्षा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी और यदि कोई समस्या आती है तो मैं इस निर्माण कार्य की लागत स्वयं के खर्चे से भरूंगा।अनंतराम रजक जी ने कहा कि इस वार्ड के अलावा आसपास कोई भी शिक्षा का मंदिर नहीं है। अध्यक्ष जी से निवेदन है कि नगरपालिका परिषद की ओर से शिक्षा मंत्री के लिए पत्र भेजें और विधायक जी से भी निवेदन करें। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों से भी आग्रह किया।
अध्यक्ष मयंक चौरसिया ने कहा कि वास्तव में हमारे यह वार्ड ग्रामों से भी खराब स्थिति में हैं और इस स्थिति में जब भी इन वार्ड की ओर कोई निर्माण कार्य की बात आती है तो मेरे पार्षद भाई बिना भेदभाव इसमें पूरा सहयोग करते हैं और कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाता है। नगर पालिका परिषद एवं समस्त पार्षदों का हृदय से आभारी हुूँ। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपती रजक, पार्षद श्रीमती रीना मनीष बड़ेरिया, पार्षद सुरेंद्र बैरागी, पार्षद पूरनलाल रजक, पार्षद प्रकाश अहिरवार, मनोनीत पार्षद महेंद्र लखेरा, श्रीमती सत्यवती लोधी, समस्त स्कूल परिवार श्रीमती ढिमोले, श्रीमती पांडे, गणमान्य नागरिक रहीस खान, हरिशंकर कोरी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
