शिक्षा, शिक्षिका, प्रेरणा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिक्षा, शिक्षिका, प्रेरणा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

शुक्रवार को “मिशन शक्ति” तृतीय फेज के क्रम में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा कार्यक्रम स्थल बंधन पैलेस, लखीमपुर में शिक्षा, शिक्षिका, प्रेरणा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा विषयक जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक विजय ढुल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया। उ0प्र0 शासन द्वारा प्रत्येक गांव पंचायत भवन में “मिशन शक्ति कक्ष” की स्थापना की गयी है, जिसमें पुलिस विभाग की महिला आरक्षी/महिला अधिकारी द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की समस्यायें सुनी जा रही है और उनकी समस्याओं का समाधान ग्राम सुरक्षा समिति तथा महिला सुरक्षा समिति के सहयोग से किया जा रहा है। बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन 112,1090,181,108,1076 आदि के बारे में भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी शिक्षिकाओं का आहृवान किया गया कि वे सब “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की भावना को सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article