अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

धर्मगुरुओं, संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों व पुलिस मित्रों के साथ मीटिंग/ गोष्टी का आयोजन किया गया।
डाॅ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार श्री सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व श्री रमेश चंद्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी इटवा की अध्यक्षता में प्र0नि0 श्री ज्ञानेंद्र कुमार राय द्वारा दिनांक 18/08/2021 को थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों, पुलिस मित्रों तथा थाना स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उच्च अधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए कोरोना महामारी के दृष्टिगत किसी प्रकार के जुलूस ताजिया की अनुमति नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक रूप से ताजिया/अलम स्थापित नहीं किए जाएंगे आदि निर्देशों से अवगत करा कर आए हुए गणमान्य से त्योहार मोहर्रम में किसी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी ली तो सभी ने किसी भी प्रकार की समस्या नहीं बताई।
