गो-वंश सरक्षण और कांजी हाउस के निर्माण की मांग जायज, महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए: जयवीर गोदारा | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​गो-वंश सरक्षण और कांजी हाउस के निर्माण की मांग जायज, महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए: जयवीर गोदारा | New India Timesमरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयवीर गोदारा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बीकानेर के राज नेताओं की उदासीनता के चलते आज बीकानेर विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है और सत्ताधारी दल जिसकी निगम से लेकर प्रदेश और केंद्र में सरकार है, उस दल के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है और वो भी शहर की जायज मांग के लीये। गो-वंश संरक्षण और गौ शालाओं के निर्माण के लिए इससे शर्मनाक इस भाजपा के बोर्ड के लिए कुछ हो नहीं सकता। महापौर को तो इस्तीफा दे देना चाहिये क्योंकि अब आपके दल के पार्षदों का भी विश्वाश आप खो चुके हैं।​
गो-वंश सरक्षण और कांजी हाउस के निर्माण की मांग जायज, महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए: जयवीर गोदारा | New India Timesजयवीर गोदारा ने कहा की हमारा संगठन इन दोनों राजनितिक दलों के साथ नहीं हैं फिर भी बीकानेर के आम जन की इस जायज मांग का समर्थन करते है और भगवती प्रशाद गोड़, दीपक व्यास,श्याम सुंदर चांडक, नरेंद्र शर्मा को पूरा समर्थन देते हुए मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा टीम भी इस नेक आन्दोलन में शरीक होगी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article