स्वर्ण कारोबारीयों से ठगी करने वाले राजस्थानी ठगों का पर्दाफाश, स्थानीय क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

स्वर्ण कारोबारीयों से ठगी करने वाले राजस्थानी ठगों का पर्दाफाश, स्थानीय क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में | New India Times

क्राइम ब्रांच पुलिस ने नकली सोना बिक्री करने वाले दो राजस्थानी संदिग्ध ठगों का गिरफ्तार कर साक्री तहसील के पिंपलनेर स्थित सर्राफा व्यापारी की ठगी का खुलासा किया है. पुलिस ने 6 लाख 67 हजार रुपये की सामग्री जब्त करने का दावा किया है.

शनिवार की दोपहर को स्थानीय अपराध अनुसंधान शाखा इन्स्पेक्टर शिवाजी बुधवंत ने बताया है कि 28 जुलाई को पिंपलनेर स्थित स्वर्ण व्यापारी दीपक प्रभाकर भामरे ने
शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खेत में मिला सोना बिक्री करने की गुहार उनसे लगाई थी. जांच पड़ताल में सोने के पत्ते असली निकले थे और डेढ़ किलो सोना उन्होंने 30 जुलाई को साक्री बुलाकर 4 लाख रुपये में सोना खरीदा था. इसी तरह से राजस्थानी ठगों ने 29 जुलाई को नासिक ज़िले की सटाना तहसील क्षेत्र के अलियाबाद में सर्राफा कारोबारी हिरामण गंगावणे को भी ढाई लाख रुपये का नकली सोना बिक्री कर फर्जीवाड़ा किया था जिसकी जांच में पिंपलनेर पुलिस जुटी थी. थाना अधिकारी सालुंखे ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें यह सोने का फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह धुलिया की दिशा में रवाना होते दिखाई दिया था. तत्काल इसकी खबर क्राइम ब्रांच पुलिस को दी गई, पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, इसी दौरान साक्री बाईपास के करीब होटल भंडार के पीछे कुछ राजस्थानी लोग तंबू लगाएं रुके हैं. पुलिस ने मौके पर जाकर संदिग्ध लोगों जांच पड़ताल की तो दो बदमाश पुलिस को देख कर फरार होने में सफल हो गए वहीं पुलिस ने छापामार कार्रवाई में धर दबोचा जिन की पहचान पुलिस ने जितेंद्र कुमार लालारामजी वाघोला निवासी पंचायत वाली गली बागरा, जानौर (राजस्थान) और मांगीलान हिराराम वाघरी वय ४. बागरीयों का वास सिवणा, जानोर (राजस्थान) के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान उन्होंने उपरोक्त दोनों अपराधों को कबूल किया और उनके कब्जे से नकद और अन्य सामान जब्त कर लिया गया जिस में 6 लाख 46 हजार 500 रूपये नकद, 1 किलो 632 ग्राम नकली सोना , 7 मोबाइल फोन और तोल कांटाजब्त किया है.
इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, प्रशांत बच्छाव, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर शिवाजी बुध्वंत, सचिन सालुंखे, दिलीप रोडकर, पीएसआई सुशात वळवी, हेड कांस्टेबल प्रभाकर बेसाणेर, रफिक पठान, अशोक पाटील, संदीप सरग, गौतम सपकाळे. राहुल सानप, मयुर पाटील, तुषार पारधी, श्रीशैल जाधव, सुनिल पाटील, मनोज महाजन, कविता देशमुख ने अंजाम दिया है।

.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.