देश की सरकारी सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी 'दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस' ने विनोद दीक्षित को किया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

देश की सरकारी सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी 'दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस' ने विनोद दीक्षित को किया सम्मानित | New India Times

साधारण बीमा क्षेत्र में काम करने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कम्पनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मथुरा शाखा के द्वारा अपने 102 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से साधारण बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट बीमा कारोबार करने के लिए अपने 20 साल पुराने अभिकर्ता विनोद दीक्षित को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कुणाल वाष्णेय, सर्विस मैनेजर राजीव गुप्ता के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

शाखा प्रबंधक कुणाल ने कहा कि आज ही के दिन 23 जुलाई 1919 में हमारी कंपनी की स्थापना की गई थी और यह कंपनी उत्कृष्ट सेवा के साथ लगातार देश की नंबर वन कंपनी आज तक बनी हुई है. इस अवसर पर रवि मीणा, योगेश सैनी, मनोज श्रीवास्तव, राजू यादव, महेश कुमार, सुनील कुमार, रईस खान आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article