डॉक्टर्स डे पर पुलिस कप्तान झाबुआ द्वारा चिकित्सकों को किया गया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

डॉक्टर्स डे पर पुलिस कप्तान झाबुआ द्वारा चिकित्सकों को किया गया सम्मानित | New India Times

देशभर में डॉक्टर दिवस मनाया गया. 01 जुलाई को प्रत्येक साल राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मनाया जाता है।

कोरोना काल में यह विशेष दिन सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा पुलिस अस्पताल झाबुआ में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. अतिसी पाठक, डॉ मनीष खतेड़िया, आर. बडे़सिंह, ज्योती चौहान एवं दिपीका को सम्मानित किया गया एवं बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने मानवता की सेवा का एक अनुपम उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, कठिन परिश्रम और असीम प्रयासों से जिले में कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.