डॉक्टर्स डे पर किया गया डॉक्टरों को सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

डॉक्टर्स डे पर किया गया डॉक्टरों को सम्मानित | New India Times

डॉक्टर्स डे पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में जिला हॉस्पिटल पहुंचकर कोरोना काल के अंतर्गत की गई विशेष सेवा के लिए 2021 चिकित्सक सम्मान से सभी जिला हॉस्पिटल के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि पूरे कोरोना काल में डॉक्टरों की विशेष सेवा से ही सैकड़ों लोगों की जान बच सकी है इसलिए आज हम हमारी टीम के साथ डॉक्टरों को सम्मानित कर रहे हैं.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम लगातार कोरोना काल से ही समाज की विशेष सेवा कर रही है, आज उसी के अंतर्गत डॉक्टर्स डे पर अपनी टीम के द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया है. यह सम्मान कार्यक्रम अगले 30 दिनों तक चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 1000 लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसकी महिला प्रकोष्ठ मथुरा वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष को संयोजिका श्रीमती अंजू अग्रवाल को बनाया गया है. सम्मान समारोह में जिला हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल सुप्रिडेंट डॉक्टर मुकुंद बंसल, डॉ भूदेव सिंह, डॉक्टर रमन कुमार, डॉक्टर सुशील कुमार, डाॅ अमिताभ पांडेय, डॉक्टर लाल सिंह को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मनीष दयाल, राजेश अग्निहोत्री, श्याम शर्मा हेमंत अग्रवाल, अर्जुन पंडित, मुकेश शर्मा, सुनील दक्ष, श्रीमती वंदना शर्मा, सुश्री छाया गौतम, श्रीमती अंजू अग्रवाल, मोहित वर्मा, कुलदीप शास्त्री आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.