रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर झाबुआ प्रशासन को ब्रोमोस केमिकल्स एवं टै्न्ट केमिकल इन्ड्रस्ट्रीज द्वारा मेडिकल इक्यूपमेंट कोरोना संक्रमित पीड़ितों के लिये जिला प्रशासन को प्रदान किये।
जिसमे sanitizer 250 litre Maxx2000 medicine kit 1100 hand gloves 200 लीटर के 2 नग आक्सीजन कसंट्रेटर, 2 नग रिस्मार्ट जी ।। बी पेप सिस्टम, 3 नग 5 पारा 12.1‘‘ मल्टी पारा पेसेंट मॉनीटर थे। वर्तमान में कोरोना से संक्रमित मरीजो के लिये जिला प्रशासन को जिले की सामाजिक संस्थाए ,उद्योगपति, व्यवसाइयों एवं मेडिकल एसोशिएशन के द्वारा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
आज इसी के चलते मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र ब्रोमोस एवं टै्न्ट केमिकल इन्ड्रस्ट्रीस द्वारा मेडिकल इक्यूपमेंट कोरोना संक्रमित पीड़ितों के लिये प्रदान किये गए।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को उक्त मेडिकल इक्यूपमेंट टै्न्ट केमिकल इन्ड्रस्ट्रीज के प्रोजेक्ट हेड श्री आत्म स्वरूप सिन्हा एवं एसोशिएशन ऑफ इन्ड्रस्ट्रीज के प्रेसिडेंट श्री अजयबीर सिंह द्वारा प्रदान किये गए।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने टै्न्ट केमिकल इन्ड्रस्ट्रीज द्वारा मेडिकल इक्यूपमेंट प्रदान करने के लिये टै्न्ट केमिकल इन्ड्रस्ट्रीज के प्रोजेक्टर हेड श्री आत्म स्वरूप सिन्हा एवं एसोशिएशन ऑफ इन्ड्रस्ट्रीज के प्रेसिडेंट एवं सीईओ ब्रोमोस केमिकल्स मेघनगर श्री अजयबीर सिंह को धन्यवाद दिया एवं सामग्री को डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति के माध्यम से जिला अस्पताल को भेजा गया।
ओर संदेश दिया गया दो गज की दूरी, मॉस्क है जरूरी।
जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना।
