अल्पसंख्यक विकास कमेटी आईटी सेल के शहादत खान जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अल्पसंख्यक विकास कमेटी आईटी सेल के शहादत खान जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

मध्यप्रदेश में तालीम, तंजीम, तरक्की और भाईचारे के साथ कांग्रेस के लिए मजबूती से काम कर रहे संगठन मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के संरक्षक एवं भोपाल उत्तर से विधायक आरिफ़ मसुद साहब की रजामंदी से प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख़ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक श्री कांतिलाल भुरिया, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रान्त भूरिया, क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया झाबुआ कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष निर्मल मेहता की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश सचिव युवा नेता सोहेल शेरानी व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सैय्यद मोईनुद्दीन की सहमति से शहादत खान को कमेटी के आईटी सेल झाबुआ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहादत खान ने कहा कि कमेटी ने जो मुझे ये नई जिम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतारने की पूरी कोशिश करूंगा व कमेटी के मक़सद तालीम, तिजारत, तरक्की और भाईचारा को कायम व दायम रखते हुए पूरे जिले में कमेटी को फैलाऊंगा।

उक्त नियुक्ति पर जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत डामोर, अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश महामंत्री साबिर फिटवेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव ज़हीर मुगल, आशीष भूरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पार्षद प्रतिनिधि कमालुद्दीन शेख, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र (लाला) नागर, सुधीर भाबोर, जाफर गौरी, राशिद खान, तौकीर खान, आरिफ़ मंसूरी, जावेद खान, जमील ख़ान, पार्षद आनंद चौहान, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, अरुण ओहारी, हर्ष जैन, मसूल भूरिया, रूसमल मेड़ा, अशोक मोरिया आदि ने बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article