भिनगा विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा जाना ग्रामीणों का हाल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

भिनगा विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा जाना ग्रामीणों का हाल | New India Times

श्रावस्ती भिनगा बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए विधायक भिनगा असलम राईनी व युवा समाजसेवी आतिफ असलम ने विधानसभा क्षेत्र के बाढ पीड़ितो से मिलकर संभव मदद का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन से वार्ता की तथा जिलाधिकारी श्रावस्ती से अपील की है की बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में निरंतर अपनी टीम को भेजें जिससे कि जो नुकसान ग्रामीणों का हुआ है उसको तत्काल प्रभाव से सूची बनाकर पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान करें.
विधायक ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर आप मत जाइए श्रावस्ती जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और हम सब आपकी सेवा में निरंतर लगे हुए हैं.

विधायक भिंगा ने तत्काल प्रभाव से सहायता प्रदान करने की हरसंभव प्रयास द्वारा कार्यवाही के दिशा निर्देश अपने जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को देते हुए कहां की जिला प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है और हम सबका सहयोग हमेशा रहेगा यदि किसी भी गांव में बाढ़ से संबंधित कोई भी संकट आता है तत्काल इसकी जानकारी हमको दें और जिला प्रशासन को दें हर संभव मदद करने के लिए आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article