महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने वार्ड वासियों से किया ऑनलाइन संवाद | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने वार्ड वासियों से किया ऑनलाइन संवाद | New India Times

सदैव सकारात्मक सोच के साथ शहर के विकास को कृत संकल्पित बीकानेर की एक्टिव महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने आज वार्ड 14 इंद्रा कॉलोनी, समता नगर, करनी नगर, बीछवाल, गांधी कॉलोनी के वार्ड वासियों से ऑनलाइन संवाद किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से।

महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने वार्ड वासियों से किया ऑनलाइन संवाद | New India Times

महापौर श्रीमती सुशीला कवर राजपुरोहित ने निगम द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए वार्ड वासियों को कोरोना महामारी के विकट दौर को देखते हुए घरों में रहने और मास्क का प्रयोग विशेष रूप से साफ सफाई का ध्यान रखने का आग्रह करते हुए सभी के मंगल और कुशल रहने की शुभकामनाएं दी और कहा की हम आपके एक फोन पर हर कार्य के लिए तैयार है। वही वार्ड के प्रबुद्धजनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महापौर सुशीला कंवर के कुशल नेतृत्व में निगम द्वारा किये का रहे कार्यो के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया वही वार्ड से सम्बंधित समस्याओं से भी महापौर को अवगत करवाया जिस पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा की सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किये जाएंगे और बीकानेर विकास के नए आयाम तय करे यही उनका संकल्प है जो आप सब के साथ से ही सम्भव होगा और आप सबका सहयोग हमे सतत मिल रहा है, संवाद में महापौर प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता विक्रम सिंह देशलसर भी पटल पर मौजूद रहे। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के आज के वार्ड 14 के ऑनलाइन संवाद में सुश्री नीलम,नवीन पारीक, डॉ मनोज कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, हरि किशन मोदी, एडवोकेट विजय पारीक, मनोज सिंह देशलसर, संजय गोदारा, गोपाल जोशी, दीपक सिंह, मोहित कुमार, सत्यनरायण सिंह तोलियासर, नरपत सिंह रुगड़ी, अशोक सिंह रुगड़ी श, महावीर सिंह घेनड़ी, कर्णपाल सिंह, यूथ वर्ल्ड के प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित सहित सभी ने भाग लिया और महापौर का आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article