जिला कलेक्टर द्वारा गठित निगरानी दल के कर्मचारी खुद ही लापरवाह, निगरानी दल के कर्मचारी खुद बिना माक्स के शहर की दुकानों को सीज करते आये नजर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर द्वारा गठित निगरानी दल के कर्मचारी खुद ही लापरवाह, निगरानी दल के कर्मचारी खुद बिना माक्स के शहर की दुकानों को सीज करते आये नजर | New India Times

धौलपुर जिला कोरोना महामारी में जनता सहित लड़ने को तैयार है लेकिन जिला कलेक्टर द्वारा गठित की हुई निगरानी दल खुद लापरवाह हो कर घूम रही है. जैसा कि जिला धौलपुर सराय गजरा रोड जगन तिराहा रोड की दुकानों को सीज करते-करते सराय गजरा रोड तक दुकानें सीज की जिसके दौरान निगरानी दल के कर्मचारी एवं ड्राइवर बिना माक्स लगाए लोगों से बातचीत करते और दुकानों को सीज करते नजर आए. पहले यह सरकारी गाइडलाइन्स को तार-तार आम लोग करते नजर आते थे लेकिन आज जिला कलेक्टर द्वारा गठित हुई निगरानी दल के कर्मचारी पटवारी चेतन एव गाड़ी ड्राइवर बिना मास्क लगाए सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे थे, जिसको लेकर मीडिया वालों ने पूछा तो उल्टी-सीधी हरकतें करने लगे. जिस विषय में गाड़ी में सवार उच्च अधिकारी से भी बात की तो उन्होंने भी अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया और बोला कि मेरा नाम मुझे नहीं पता, इस तरीके की लापरवाही अगर अधिकारी ही करेंगे तो आम लोग कैसे पालन करेंगे? इन कोरोना गाइडलाइनों का पालन जब सरकारी अधिकारी ही नहीं करते तो सवाल एक नहीं कई उठते हैं. आखिर जब आम लोग बिना माक्स के नजर आते हैं तो उनका भी चालान और कानूनी कार्यवाही की जाती है और अब जिला कलेक्टर द्वारा गठित की गई निगरानी दल के कर्मचारी एवं ड्राइवर बिना मास्क लगाए शहर में घूम रहे हैं और दुकानों को सीज कर रहे हैं क्या इनसे संक्रमण नहीं फैलेगा? निगरानी दल की टीम में पटवारी चेतन एवं साथ के कर्मचारी साथ रहे जिसके चलते मीडिया कर्मचारी ने पूछा निगरानी दल के ड्राइवर से कि आपने मास्क क्यों नहीं लगाये लेकिन पटवारी चेतन ने जवाब देने से इन्कार कर दिया और नाम बताने से भी इंकार कर दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article