मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

चर्च तिराहा स्थित इंडिया एटीएम में सीसीटीवी कैमरे तोड़ फोड़ कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट कराई गई अपराध क्रमांक 427, 380, 511 भा द वि 34 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम अपराध के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त एसडीओपी संजीव उईके के मार्गदर्शन में एसडीओपी एस के सिंह एवं पुलिस बल की सक्रियता आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी एवं पुलिस बल सब इस्पेक्टर एकता सोनी एसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक नितेश रघुवंशी आरक्षक हर्षित शर्मा, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक अजय रघुवंशी सहित पुलिस बल की सक्रियता से आरोपी को धरपकड़ की गई.
