भारत सेवा न्यास को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

भारत सेवा न्यास द्वारा किए जा रहे प्रदेश व देश में सामाजिक कार्यों एवं कोविड-19 (कोरोना महामारी) से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों व जन जागरूकता अभियान एवं गरीबों व निर्धन असहायओं को भोजन वितरण की व्यवस्था करने पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसाइटी ने भारत सेवा न्यास को सम्मानित किया है.

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसाइटी के द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार मथुरा में अपना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भारत सेवा न्यास की ओर से न्यास के संस्थापक मानवेन्द्र पाण्डव ने सहभागिता की, उनको दुपट्टा ओढ़ा कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

वरिष्ठ समाजसेवी अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत सेवा न्यास प्रदेश में ही नहीं बल्कि भारतवर्ष में गरीबों का मसीहा और जरूरतमंद लोगों के बीच में जाकर के काम करने वाला संगठन है मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इस अवसर पर लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन गजेंद्र शर्मा , संस्था के अध्यक्ष सतीश शर्मा, सभासद राजीव राज पाठक राजीव कुमार सिंह पदम सिंह प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा सीमा मोरवाल रवि बाबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे आदि मौजूद रहे.

भारत सेवा न्यास को सम्मान मिलने पर न्यास के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी मथुरा जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी प्रदेश मंत्री संगठन अनुराग पांडे, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत, झारखंड राज्य प्रभारी श्री सरोज कुमार चौबे, मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, दिल्ली राज्य प्रभारी पी आर सिंह, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह, हरियाणा राज्य प्रभारी अरविंद महिलावत, उत्तर प्रदेश सह संयोजक अजीत सिंह तोमर जेपी सिंह उत्तर प्रदेश महिला संयोजक डॉ अनिता चौधरी प्रदेश सचिव संजीव शर्मा एडवोकेट, लीगल सेल प्रभारी मनीष गुप्ता, मुरारी ठाकुर रविन्द्र मिश्रा, कालीचरण हलवाई आदि ने हर्ष व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article