मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण में ऑक्सीजन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है परंतु आज देखने में आ रहा है कि इस धरती से पेड़ की कटाई होती चली जा रही है जिससे देखने में आ रहा है कि कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए ऑक्सीजन में कमी आ रही है दिन ब दिन ऑक्सीजन नहीं मिलने पर मृत्यु की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है इसलिए पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाने की आवश्यकता है जिससे कि आक्सीजन में कमी ना हो क्योंकि हमें आक्सीजन हरे भरे पेड़ पौधों से मिलती है और पेड़ काटे जा रहे है जबकि वायुमंडल में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण कार्बन डाई आँक्साईड की मात्रा ज्यादा होती जा रही है.
