यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला कार्यकारिणी सामान्य बैठक मचकुण्ड धाम में आयोजित हुई, जिसमे श्री रणछोड़ मचकुण्ड धाम विकास समति के द्वारा चलाई जा रही मुहिम कनेक्ट धौलपुर टू कृष्णा सर्किट का समर्थन पत्र समिति को सौंपा। जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में रणछोड़ मचकुण्ड धाम समिति द्वारा मचकुण्ड धाम को केंद्र सरकार से कृष्णा सर्किट में शामिल करने की लगातार मांग की जा रही है जिसका समर्थन राजनीतिक दल, विधायक, राजनेता, समाज सेवी संघठनों ने भी किया है. इसी सिलसिले में आज मानवाआधिकार सुरक्षा संगठन-भारत धौलपुर भी इस मुहिम का समर्थन करता है और प्रमोद शर्मा को इस आशय का संघ का पत्र भी सौंपा। बैठक को महासचिव दुष्यन्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर जिले में जो मानव पीड़ित है उसकी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों की तरफ से हर सभव मदद की जाएगी और किसी भी प्रकार से मानव का शोषण नहीं हो. मानवाधिकार टीम ऐसे प्रयास करेगी। जिले में कोई पीड़ित है या किसी का शोषण हो रहा है तो ऐसे मुद्दे मानवाधिकार टीम उठाएगी। किसी के साथ हो रहे आमनवीयव व्यवहार के विरुद्ध अधिकारियों से मिलकर समाधान के लिए तैयार रहेंगे. जिला युवा अध्यक्ष दीपेन्द्र राना उर्फ लकी राना बताया कि आगामी दिनों में एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से शेष जिला कार्यकारिणी और शेष ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। आगामी दिनों में सक्रिय पदाधिकारियों से मिलकर बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सैपऊ, राजाखेड़ा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक की जाएगी जिसमें हर ब्लॉक में कार्यकारणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष योगेश पाण्डेय ने कहां कि जिला संगठन को बहुत ऊंचाई तक ले जाया जाएगा। संगठन सामाजिक रचनात्मक कार्यक्रम में भी अग्रणी रहेगा और जिले के दस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कानूनीविधो के साथ सेमीनार आयोजित की जाएगी जिसमें विधायर्थीओ को कानून का ज्ञान कराया जाएगा व आपराधिक प्रवर्ति से बचने की सलाह दी जाएगी। भारत गुर्जर व अर्जुन मावई ने बताया कि संगठन मेघावी विधायर्थीओ को कोचिग, आर्थिक सहायता के साथ सम्मानित भी करेगा। बैठक को संबोधित करने वालों में रणधीर जाट,ब्लॉक् अध्यक्ष फारुख, भीकम सिंह, अशोकुमार कुलश्रेठ, विनोद चौधरी, दीप्ती माहौर ने भी किया।बैठक में राकेश प्रजापति, हीरालाल जाट, दौलत सिंह, प्रमोद शर्मा, योगेश पाण्डेय, भारतसिंह, अर्जुन मावई, लोकेश राना, भीकम सिंह, विक्रम सिंह, शुभम, शिवकांत त्यागी, शेलेन्द्र शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, औतार लहरी, राहुल शर्मा, रणधीर जाट, हेमन्त शर्मा, आकाश चौधरी, चौलसिंह, दिनेश चौधरी, गंगाराम गुर्जर, फारुख खान, विनोद चौधरी, लल्लू राना, राहुल राना, अशोकुमार कुलश्रेठ, लल्लूराम आदि उपस्थित थे।
