मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित 18 मार्च के दौरे को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित 18 मार्च के दौरे को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 18 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित उदय रंजन मैदान में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभागार में की। सीएम श्री चौहान यहां मिशन ग्राम उदय का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग लोकापर्ण, शिलान्यास की सूची लागत राशि सहित शाम तक एडीएम को उपलब्ध करवा दें। उन्होंने पीएचई व नगर पालिका को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर सभी सेक्टरों में पानी की उचित व्यवस्था रखें और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में एम्बुलेंस, फायरबिग्रेड, पार्किंग, हेलीपेड पर बेरिकेटिंग, चलित शौचालय, मंच की समूचित व्यवस्था करना सुनिश्चित कर लें।
बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाने वाली स्टाॅल व प्रदर्शनी की गुणवत्ता उत्कृष्ट होना चाहिए। स्टाॅल पर एक जिम्मेदार व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जाए जो जनता को योजनाओं की जानकारी दे सके। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी दायित्व सौंपे गये हैं उनका गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, एडीएम सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजुद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article