जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर में दिखा मंगलवार बंदी का असर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर में दिखा मंगलवार बंदी का असर | New India Times

सप्ताहिकी बंदी को लेकर जिला प्रशासन सख्त हुई जिसके बाद बंदी का असर भी मंगलवार को दिखा. जिला प्रशासन की ओर से घोषित साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाने में लगे नगर के व्यापारियों का प्रयास रंग लाने लगा है। नगर पालिका अकबरपुर में जहां मंगलवार को ऐतिहासिक बंदी हुई वहीं कुछ दुकानें खुली दिखीं मगर बंदी का असर पूरी तरह दिखा. एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने सप्ताहिक बंदी को लेकर साफ तौर पर कह दिया था कि जिलाधिकारी के आदेश का पालन कड़ाई से कराई जाएगी. शहर नगर में भी व्यवसायियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकान व प्रतिष्ठानों को बंद रखा। चाय-पान व नाश्ते आदि तक की अधिकतर दुकानें बंद रहीं.
नगर में अब तक मंगलवार साप्ताहिक बंदी प्रभावी नहीं हो सका था, जबकि प्रशासन द्वारा कई वर्ष पूर्व ही मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के क्रम में दुकान बंद करने का फरमान जारी किया गया था। श्रम विभाग भी इसे प्रभावी नहीं बना सका था, लेकिन जिलाधिकारी सैमुअल पाल के आदेश पर साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाने में जुट गए अफसर। इसके लिए आगे आए नगर के कुछ व्यापारी बंदी को प्रभावी बनाने का आह्वान किया था मगर कुछ दुकान को खोल कर रहते थे जिसकी शिकायत भी अधिकारियों के पास लगातार जा रही थी आज मंगलवार को इसका असर भी खूब दिखा। नगर के मुख्य शहजाद पुर नई सड़क चुना भट्टी लोहा मंडी लोहिया चौक सहजादपुर मार्ग पर स्थित दुकानों सहित अन्य मार्ग व पुरानी बाजार तक में स्थित अधिकतर दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहें। उधर बंदी के चलते नगर में खरीदारी आदि के लिए पहुंचे लोगों को जहां निराश होकर वापस लौटना पड़ा तो वहीं यात्रियों आदि को चाय-पान व नाश्ते आदि के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article