त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली ब्लाक के केवलारी की दलित वर्ग की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की जो शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी शाला केसली में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी जो बुधवार 21 जनवरी 2021 को सुबह 9.15 बजे घर से स्कूल के लिये निकली तो लेकिन वहां से लौटकर नहीं आयी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई मगर केसली पुलिस पूरे मामले में ढील डाले हुये है जिसको लेकर लड़की के पिता ने 181 पर शिकायत दर्ज कराई की करीब 10 दिन हो गये बच्ची गायब हुये मगर पुलिस चुप्पी साधके बैठी है तो 181 की शिकायत होने पर केसली पुलिस भड़क गई और लड़की के भाई व पिता को बुलाकर शिकायत जबरन बंद करा दी गई। अब बच्ची का पिता दर दर भटक रहा है और अपनी बच्ची के लिये न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है और उसका कहना है कि उसकी बच्ची का अपहरण किया गया है मगर उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।
