गणतंत्र दिवस पर जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गणतंत्र दिवस पर जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश | New India Times

गणतंत्र दिवस पर इस बार जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस लाइन के सेमीनार हॉल में जिले के वृत्ताधिकारियों, थानाधिकारियों, बॉर्डर पुलिस चौकी प्रभारियों एवं जिला स्पेशल टीम के साथ बैठक कर निर्देश दिए है कि आज दिनांक 24.01.2021 की शाम से ही जिले में सघन जांच अभियान शुरु किया जाए। पुलिस संदिग्धों पर खासतौर से नजर रखेंगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों के अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि विगत दिनों दस्यु केशव गुर्जर के भाई सहित चार बदमाशों की गणतंत्र दिवस पर जिले में गड़बड़ी फैलाने की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद भी गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और इस दौरान जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस सर्तक है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के भी निर्देश दिए है। बाहर से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, शहर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की तलाशी भी ली जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर कर दिया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रवेन्द कुमार जिले के सीओ एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.