फुटबॉल प्रतियोगिता: रेड यूनाइटेड ने २ - ० से जीत दर्ज कर बनाई फाइनल में जगह | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

फुटबॉल प्रतियोगिता: रेड यूनाइटेड ने २ - ० से जीत दर्ज कर बनाई फाइनल में जगह | New India Times

नेहरू स्टेडियम जुन्नारदेव में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज का पहला सेमीफाइनल मैच रेड यूनाइटेड फ़ुटबाल क्लब जुन्नारदेव विरुद्ध ग्रीन सिटी फुटबॉल क्लब जुन्नारदेव के मध्य खेला गया। मैच के पूर्व मैच के अतिथीगण प्रेस क्लब जुन्नारदे पत्रकार बंधु जिनमें श्री संजय जैन संयोजक सतपुड़ा प्रेस क्लब, श्री तरुण बत्रा अध्यक्ष सतपुड़ा प्रेस क्लब, श्री ताहिर भाई, माजिद खान सचिव सतपुड़ा प्रेस क्लब, संजय डेहरिया, निरुपम बनर्जी, मोहम्मद अमीन, सनी गोदवानी, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, मो मुजम्मिल मोहम्मद इजरायल, संजय बैस, शानू खान, मोहम्मद रशीद, विजय मालवीय, आबिद खान, महिला एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष तस्लीम खान, रमेश बरखाने पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी आदि का स्वागत
प्रदीप शर्मा अध्यक्ष प्रतियोगिता समिति, अशोक विश्वकर्मा संयोजक, आर के बेग सचिव, रमेश साहू संगठन सचिव, अरुणेश जयसवाल उपाध्यक्ष व शरद कुरोलिया, विक्रांत विश्वकर्मा, राजेंद्र कनोजिया, शिवराम चौरे पार्षदगणों सहित समिति के पदाधिकारीगण संतोष यादव, राजेंद्र यादव, रवि पुराणिक, अनुरोध शर्मा, संतोष बड़ोनिया के द्वारा किया गया। खेल के पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात अतिथियों ने मैदान में जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

फुटबॉल प्रतियोगिता: रेड यूनाइटेड ने २ - ० से जीत दर्ज कर बनाई फाइनल में जगह | New India Times

मैच प्रारम्भ से रोचक रूप से प्रारंभ हुआ और ग्रीन सिटी के खिलाड़ी का डी के अंदर हैंड होने पर रेड यूनाइटेड को पेनाल्टी मिली जिसे रेड यूनाइटेड के खिलाड़ी निर्मल लांबा ने बिना अवसर गंवाए गोल में परिवर्तित कर दिया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक रेड यूनाइटेड एक गोल से आगे थी मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं, फुटबॉल कभी कुछ समय रेड यूनाइटेड के पास कुछ समय ग्रीन सिटी के पास चलती रही, मैच के अंतिम क्षणों में ग्रीन सिटी ने गोल उतारने का भरपूर प्रयास किया परंतु रेड यूनाइटेड के रोहित जर्सी नंबर 14 ने अपनी टीम के लिए मैच की समाप्ति के कुछ क्षण पूर्व दूसरा गोल करके अपनी टीम की जीत कन्फर्म कर दी और इस रोमांचकारी मैच में रेड यूनाइटेड 2===0 से जीत अर्जित कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
आज के सेमीफाइनल मैच में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश पांडेय, अखिलेश शुक्ला, देवेंद्र विश्वकर्मा, बब्ला करनेवार, विष्णु शर्मा, दर्शन मिगलानी, डॉ एफाज अख्तर, जितेंद्र शर्मा, अतीक सिद्धकी, शैलेंद्र शर्मा, चंद्र शेखर काका आदि की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article