इंटर लॉकिंग सड़क पर जलभराव व गंदगी से राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल, प्रधान-सेक्रेटरी पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इंटर लॉकिंग सड़क पर जलभराव व गंदगी से राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल, प्रधान-सेक्रेटरी पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

विकासखंड मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया कप्तान में बनाई गई इंटरलाकिंग की मुख्य सड़क पर भीषण जलभराव हो रहा है। जलभराव होने से जहां एक तरफ पूरी सड़क टूटने की कगार पर जाती हुई दिखाई पड़ रही है वहीं ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की खाऊ कमाऊ नीति के चलते ग्रामीणों की जान मुसीबत में फंसी हुई है। पानी भरने से जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है वहीं लाखों रुपए खर्च करके बनाई गई सड़क बेकार साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि यहां के क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गांव में आए थे जिनके सामने जलभराव की समस्या बनी हुई थी और यह समस्या अपने जनप्रतिनिधि को दिखाई भी गई थी लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। सड़क के किसी भी तरफ नाली का निर्माण ना होने के कारण सड़क पर गांव का पूरा पानी भर रहा है जिससे गांव के लोगों के साथ ही राहगीरों के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। लोग इसी गंदे पानी में होकर निकलने पर मजबूर हैं। वहीं स्वच्छ भारत अभियान का भी मजाक बनाया जा रहा है। गोला मोहम्मदी रोड के रेहरिया चौकी के पास से होकर जाने वाली सड़क जो करीब दर्जनों से ज्यादा गांवों को जोड़ती है और मझिगवां होते हुए सुंदरपुर से नवाजपुर होते हुए वापस अंबरपुर गांव होते हुए ममरी में निकली है जिस रोड पर परिवहन विभाग की बस भी संचालित की जाती है लेकिन यहां पर पिपरिया कप्तान गांव में सड़क की हालत इतनी बदतर होती जा रही है कि गांव के लोग भी परेशान है। गांव में प्रधान की मनमानी के चलते विकास कार्य ऐसा किया गया है कि लोग विकास कार्य से बहुत परेशान हैं लेकिन इस पर कोई भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है ना तो खंड विकास अधिकारी ना ही जनपद के अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। गांव के लोग गंभीर बीमारियों के फैलने के डर से परेशान लग रहे हैं। लेकिन रोड को बनने से तो बचा लिया लेकिन पानी भरने की समस्या से कोई नहीं बचा पाया है। इंटरलॉकिंग सड़क बनने का जो प्रस्ताव बनाया गया होगा उसमें दोनों तरफ नालियों का बनाने का भी प्रस्ताव होना चाहिए लेकिन नाली ना बनने के कारण गांव का पानी पूरी सड़क पर भर रहा है जिससे गंदगी के साथ-साथ लोगों को गंभीर बीमारियों के फैलने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि इस समस्या पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। पानी ना निकलने के कारण गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं वहीं मझिगवां से लेकर मोहम्मदी रोड तब पूरी सड़क भी टूटी हुई है यदि किसी गर्भवती महिला या गंभीर बीमार को लेकर आना पड़ जाए तो उसकी जान पर आफत बन जाएगी लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के रहने वाले इमाम बक्स, अब्दुल रहमान, इस्माइल, जेबुन्निसा, सोमिना बेगम, राम औतार, दिरविजय, वारिश, साकिर अली, श्यामसुंदर, लल्लू राम, कृष्णकांत आदि लोगों ने शीघ्र सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.