काफी जद्दोजहद के बाद जल्द मैलानी से नानपारा के बीच दौड़ेगी ट्रेन, समय की गाइड लाइन हुई जारी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

काफी जद्दोजहद के बाद जल्द मैलानी से नानपारा के बीच दौड़ेगी ट्रेन, समय की गाइड लाइन हुई जारी | New India Times

नानपारा-मैलानी रेलवे प्रखंड के बीच जब एक डिब्बे के साथ दो रेल इंजन स्टेशनों पर पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐसा माना जा रहा है कि रेल लाइन पर ट्रेन संचालन के लिए रेलवे ने रेलवे ट्रैक का परीक्षण किया। शीघ्र ही मैलानी नानपारा रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाने के आसार लगाए जा रहे थे तभी रेलवे की तरफ से संचालन की गाइडलाइन जारी होते ही रेलवे संचालन रुक जाने के बाद से लड़ाई लड़ने वाले संघर्षों का तहे दिल से नगर वासियों ने धन्यवाद देते हुए शुक्रिया अदा किया।
इस रेल प्रखंड पर 23 मार्च को रेल का संचालन शुरू होने वाला था लेकिन जनता कर्फ्यू और उसके बाद लाॅक डाउन के चलते रेल संचालन को रोक दिया गया था। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रेलवे को जहां एक ओर इस रेलवे ट्रैक पर रेल संचालन करने के लिए बाध्य होना पड़ा वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले के जिम्मेदार कई अधिकारियों को स्थानांतरित भी करना पड़ा था। लंबा अरसा गुजरने के बाद जब रेल सीटी बजाते हुए स्टेशनों पर पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों को उम्मीद एक बार फिर से जाग गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article