क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज के नये युवा संगठन का हुआ गठन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज के नये युवा संगठन का हुआ गठन | New India Times

धार जिले में क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज धर्मशाला में क्षत्रिय लववंशी लोधा समाज के समाज अध्यक्ष सुभाष जी पटेल और अन्य समिति के पदाधिकारियों की उपस्थित में नए युवा संगठन का गठन किया गया। युवाओं की एकमात्र पसंद राहुल पटेल खांकेडी को निर्विरोध लोधा युवा संगठन का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
संरक्षक राजेश जी कामदार व अध्यक्ष राहुल पटेल के बाद समिति की सर्वसम्मिति से उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए धार जिले की चार अलग अलग तहसील के उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिसमें धार तहसील से सुनील पटेल, बदनावर से संदीप रिंगनोदिया, सरदारपुर से सुनील पडियार और झाबुआ से राहुल साजोदिया का चयन किया गया। वहीं सचिव पद के लिए चंद्रशेखर कामदार को नियुक्त किया गया तथा सहसचिव के लिए बदनावर तहसील के सचिन लववंशी, धार तहसील के लोकेश पिंजराया, सरदारपुर तहसील से संजय पिंजरया तथा झाबुआ तहसील से कन्हैयालाल मंगरोलिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद का पदभार संभालने के लिए आकाश सोलंकी और उपकोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल खंडवाल को एवं प्रवक्ता रवि वर्मा ,लोधा युवा संगठन में रोशन रिंगनोदिया , विमल लववंशी खरसोडा, अजय पटेल जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
वहीं लोधा समाज के युवा संगठन की कार्यकारिणी सदस्य में निलेश चौधरी, श्याम सूरमा, अजय शेखावत, बलराम रिंगनोदीया, लखन पटेल तथा चरण सिंह को शामिल किया गया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विमल लववंशी खरसोडा ने द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.