साबिर खान, संतकबीर नगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

संतकबीर नगर जिला के दानोकुईयां गांव के अन्दर जाने वाली सड़क जरा सी बरसात में ही कीचड़ से भर जाती है लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाली न बनी होने के कारण न सिर्फ बरसात का पानी सड़क पर जमा होता है बल्कि लोगों के घरों से निकलने वाला घरेलू पानी भी सड़कों पर ही बहता है। इससे लोगों की समस्यायें बढ़ जाती हैं। इस दशा में न सिर्फ़ गाँव की सूरत बिगड़ती है बल्कि अनेक बीमारियां भी जन्म लेती हैं। सेमरियावां ब्लॉक के दानोकुईयां गांव में नालियां न बनी होने के कारण तमाम समस्याएं जन्म ले लेती हैं। इस गाँव में जरा सी बरसात होने पर कीचड़ भर जाता है।

गांव के निवासी कहना है कि हमारे गाँव में नाली न बनी होने के कारण जरा सी बारिश में ही जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है वहीं गांव की महिलाएं कहती हैं कि जलभराव होने की वजह से मच्छर भी पैदा हो जाते हैं जो जीना मुश्किल कर देते हैं।
इस बारे में कुछ गांव के जागरूक लोग बताते हैं कि ग्राम प्रधान नाली का निर्माण नहीं करवाना चाहते हैं। ग्राम प्रधान की स्थिति मजबूत होने के कारण गांव के लोग उनसे कुछ कह नहीं पाते हैं फिर भी जिनको आवश्यकता है इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
