भोपाल के हमीदिया हाॅस्पिटल में मरीज़ों के साथ की गई लापरवाही को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने की दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के हमीदिया हाॅस्पिटल में मरीज़ों के साथ की गई लापरवाही को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने की दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग | New India Times

भोपाल के हमीदिया हाॅस्पिटल में मरीज़ों के साथ की गई लापरवाही के चलते विधायक आरिफ मसूद ने चिकित्सा शिक्षा एवं गैस त्रासदी मंत्री श्री विश्वास सारंग को एक पत्र लिखकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

भोपाल के हमीदिया हाॅस्पिटल में मरीज़ों के साथ की गई लापरवाही को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने की दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग | New India Times

उनका कहना है कि हमीदिया हाॅस्पिटल में कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज़ों के साथ प्रबंधन की लापरवाही के चलते डेढ़ घंटे तक लाइट बंद हो जाने से काॅगे्रस के पूर्व पार्षद सहित तीन मरीज़ों की मृत्यु हो गई। हमीदिया हाॅस्पिटल में लगातार प्रबंधन की लापरवाही के चलते इस प्रकार की घटनाएं मरीज़ों के साथ होती रही हैं देर रात हमीदिया हॉस्पिटल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल होने पर इमरजेंसी बेकअप 10 मिनट में बंद हो गया। डेढ़ घंटे तक कोरोना वार्ड की बिजली गुल रहने के कारण गंभीर कोरोना मरीज़ों के वेंटीलेटर बंद हो गए हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे 03 मरीज़ों की मृत्यु हो गई। जनरेटर में डीज़ल नहीं होने से चालू नहीं हो पाना हाॅस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।
विधायक आरिफ मसूद ने आगे कहा कि पूर्व में भी हमीदिया हाॅस्पिटल सहित सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों के सही इलाज की माॅग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था मैने तब भी यह माॅग उठाई थी और व्यक्तिगत भी दूरभाष पर आपसे कई बार हमीदिया हाॅस्पिटल की अव्यवस्थाओं के बारे में आपको अवगत कराया था, अब मैं आपसे उम्मीद करता हूॅ क्योंकि आप स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ-साथ भोपाल के बाशिंदे भी हैं, इतनी बड़ी गंभीर घटना को लेकर आप तत्काल हाॅस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही को देखते हुए उनके विरूद्ध कठोर कदम उठाएं ताकि लोगों में एक संदेश जाए की दोषियों पर कार्यवाही हुई है। पूर्व में हॉस्पिटल प्रबंधन के अमले को बचाने का भी कई बार प्रयास किया गया है इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दाषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.