स्वच्छता अभियान के तहत जुन्नारदेव में विभिन्न संस्थानों के बीच कराई गई स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में अव्वल आये प्रतिष्ठान होंगे सम्मानित | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वच्छता अभियान के तहत जुन्नारदेव में विभिन्न संस्थानों के बीच कराई गई स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में अव्वल आये प्रतिष्ठान होंगे सम्मानित | New India Times

स्वच्छता अभियान के तहत जुन्नारदेव में विभिन्न संस्थानों के बीच कराई गई स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में अव्वल आये प्रतिष्ठान सम्मानित होंगे। पालिका परिषद जुन्नारदेव अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू, सीएमओ श्री सत्येंद्र सायलवार, नोडल ऑफिसर /उपयंत्री देवेंद्र कुमार डेहरिया, उपाध्यक्ष श्री अरूणैश जयसवाल व समस्त वार्ड पार्षद सभापति की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 स्वच्छता प्रतिस्पर्धा रैंकिंग के परिणाम हुए। घोषित सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट & सर्विस टीम मेंबर के माध्यम से सभी छः केटेगरी में आनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वच्छता रैंकिंग की गई थी जिसके अंतर्गत बेहतर स्वच्छता प्रबंधन रखने वाले संस्थानों ने प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2021 के अनुसार शहर में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, होटल /रेस्टोरेंट, बाजार एसोसिएशन में नपा मुख्य अधिकारी सत्येंद्र सायलवार जी के निर्देशन में बनी टीम अधिकारी, कर्मचारी, व सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट & सर्विस टीम मेंबर के माध्यम से समस्त केटेगरी की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं एवं बेहतर साफ सफाई का निरीक्षण कर स्वच्छता रैंकिंग की गई थी व समस्त केटेगरी में मापदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए गए स्पर्धा में निरिक्षको का ध्यान प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक व शौचालयो पर था जिनके परिणाम स्वरूप – शासकीय शिक्षण संस्थानों में स्टेप फॉरवर्ड पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव प्रथम , नन्दलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय दिृतीय, विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा स्वच्छ होटल /रेस्टोरेंट में अम्बिका फैमिली रेस्टोरेंट प्रथम जय श्री होटल दिृतीय अम्बिका होटल तृतीय स्थान पर रही स्वच्छ अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव प्रथम स्थान पर रहा स्वच्छ कार्यालयों में फारेस्ट आफिस प्रथम, पोस्ट आफिस दिृतीय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तृतीय स्थान पर रहा स्वच्छ बाजार एशोसियशन में मेन मार्केट जुन्नारदेव प्रथम, बान्धा रोड मार्केट दिृतीय स्थान पर रहा नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव अध्यक्ष श्री मति पुष्पा रमेश साहू जी के द्वारा समस्त संस्थानों की सहारना करते हुए आगामी कार्यक्रमों में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.