भाजपा पदाधिकारी व भाजपा पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड की जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ से की मुलाकात, जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा पदाधिकारी व भाजपा पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड की जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ से की मुलाकात, जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

कांग्रेस नित जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद के दोषपूर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने नपा सीएमओ से चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने नगर के अरविंद विद्यालय स्कूल के संचालन संबंधित व वर्तमान में वार्ड क्रमांक 10 में निमार्ण ओपन जिम के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी व बिना टेंडर के निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई , वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद रंजना सलोड़े ने वार्ड 3 की स्वीकृत नाली निर्माण में अतिक्रमण को हटा कर जल्द कार्य शुरू करने कहा और लापरवाह वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर नए वार्ड प्रभारी की नियुक्ति करने कहा, पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष अनिरुद्ध बूटा चटर्जी ने नंदलाल सूद स्टेडियम के निर्माण कार्य के विलंब के लिए ठेकेदार पर प्रशासनिक कार्रवाई कर के काम को जल्द से जल्द शुरू कराने कहा , इसी क्रम में वार्ड नंबर 17 की पार्षद सोनिया कुमारे ने 4 साल से स्वीकृत रोड को न बनाए जाने की स्थिति में शिवाय कंट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट करने की बात रखी और बीते दिनों वार्ड नंबर 10 में जिम के उद्घाटन के कार्यक्रम में भाजपा पार्षदो को नजरअंदाज करने को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रम में इस प्रकार की स्थिति ना हो । लगातार तीन बार चुनकर आये वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद शरद कुरोलिया ने नपा के अपने अड़ियल रवैये और भृष्ट कार्यप्रणाली के लिए चर्चित मुकेश चौरसिया और मधुकर खादीपुरे की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए वार्ड 12 की पुलिया निर्माण शीघ्र कराए जाने संबंधित बात रखी ।

विस्तृत चर्चा में नपा सीएमओ सालेवार व इंजीनियर डेहरिया ने उक्त मुद्दों पर अतिशीघ्र 1 सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत जैन , महामंत्री मेशलाल चंचल , वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सालोडे , अरविंद परिहार पूर्व पार्षद व मंडल उपाध्यक्ष बूटा अनिरुध्द चटर्जी – राजेन्द्र यादव , नितेश राजपूत , डॉ. अमित जैन , शशिकांत मालवीय , गणेश सलोडे , प्रवीण सोनू चौहान , महेंद्र सूर्यवंशी , निखिल साहू उपस्तिथ थे ।
मंडल अध्यक्ष व पार्षदों द्वारा इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण नही होने पर उच्चाधिकारियों व कलेक्टर साहब से शिकायत कर जनांदोलन की चेतावनी दी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.