देवरी नगर पालिका प्रशासन ने बिना माक्स लगाए घूम रहे 73 लोगों पर की कार्यवाही | New India Times

संजय गुप्ता, सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर पालिका प्रशासन ने बिना माक्स लगाए घूम रहे 73 लोगों पर की कार्यवाही | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल के निर्देशन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव द्वारा देवरी नगर में विभिन्न स्थानों पर घूम घूम कर बिना माक्स लगाए लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की। इस दौरान करीब 73 लोगों को बिना माक्स पकड़ा। प्रति व्यक्ति बिना माक्स लगाए हुए पाए जाने पर 110 रुपये का जुर्माना लगाया गया जिससे नगर पालिका प्रशासन को 8090 रुपए प्राप्त हुए। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा बिना माक्स लगाए घूम रहे लोगों को माक्स वितरित किए गए। सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने दुकानदारों एवं लोगों से अपील की कि माक्स लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने बताया कि बिना माक्स घूम रहे लोगों पर प्रतिदिन इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी इसलिए घर से बाहर जब भी निकलें माक्स अवश्य लगाएं और कोरोना से बचें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें क्योंकि अभी बचाव ही वैक्सीन है।

कार्यवाही के दौरान लोग करते हैं बहस

जानकारी के अनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा जब भी बिना माक्स घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की जाती है तो कुछ लोगों द्वारा नगर पालिका के कर्मचारी से बहस एवं वाद विवाद करते है जिसके चलते कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके पूर्व भी इसी प्रकार के मामले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बल के साथ ही उक्त प्रभावी कार्यवाही की जा सकती है, कुछ लोग माक्स नहीं लगाए होते हैं और कर्मचारियों से बहस और वाद विवाद करते हैं, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस बल मौजूद रहना चाहिए। कार्यवाही के दौरान सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, मुकेश नामदेव, सत्यनारायण ढिमोले, काशीराम लक्ष्मी नारायण प्रजापति, जमील खान, स्वतंत्र सोनी, गोविंद राव, पुरषोत्तम रैकवार, कामरान खान, तुलसीराम तिवारी, भारत रैकवार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.