खाद बीज लेने के लिए कतार में लगे किसानों से रूबरू हुए विधायक पटेल | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

खाद बीज लेने के लिए कतार में लगे किसानों से रूबरू हुए विधायक पटेल | New India Times

अलीराजपुर के लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल सिनेमा चौराहा स्थित एक निजी खाद की दुकान पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

दरअसल विधानसभा क्षेत्र के किसानो को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों को खाद लेने के लिए लंबी कतार में कई घंटे तक भूखे प्यासे खड़े रहकर खाद लेने को मजबूर होना पड रहा है। विधायक मुकेश पटेल किसानों की समस्या को देखते हुए अचानक खाद बीज की दुकान पर पहुंचे और लंबी कतार में खड़े किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया की नानपुर खट्टाली सहित अन्य जगहों पर खाद नहीं मिल पा रहा है। हम कई घंटों तक खाद लेने के लिए भूखे प्यासे कतार में खड़े रहने को मजबूर हो रहे हैं फिर भी समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। जिस पर विधायक मुकेश पटेल ने कलेक्टर सुरभि गुप्ता को फोन पर किसानों की समस्या से अवगत करवाया।
विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि गरीब आदिवासी किसानों को खाद के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का खेल खेला जा रहा है। गरीब किसानों के साथ हो रहे अन्याय को हम सहन नहीं करेंगे, यदि दो दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसानों के साथ आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.